- दिल्ली के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने बताया कि सितंबर में सबसे कम तापमान का 14 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। इस दौरान बारिश को लेकर अपडेट भी सामने आया है।
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश की वजह से गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 14 सालों में सितंबर में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पिछले 14 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार के न्यूनतम तापमान ने 13 सितंबर को दर्ज 21.4 डिग्री सेल्सियस के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आंकड़ों के मुताबिक 2022 में इसी अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

