मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में मंगलवार सुबह मुंबई पुलिस ने फैजान खान को रायपुर (छत्तीसगढ़) से गिरफ्तार कर लिया है। सुबह तड़के मुंबई पुलिस फैजान को अरेस्ट करने की ट्रांजिट रिमांड के साथ रायपुर पहुंची। मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड मांगने के लिए आज सुबह 11 बजे जिला न्यायालय में भी उसे पेश करेगी, जिसके बाद तुरंत बांद्रा पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा।

रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस ने आज सुबह रायपुर पुलिस को सूचित किया कि उन्होंने शाहरुख खान को धमकी भरे कॉल से संबंधित अपनी जांच के तहत पंडरी पुलिस थाना क्षेत्र से फैजान खान को गिरफ्तार किया है। सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान को धमकी भरा कॉल फैजान के नाम से पंजीकृत फोन नंबर से किया गया था। मुंबई पुलिस ने सात नवंबर को मामले की जांच के दौरान रायपुर का दौरा किया था और फैजान खान को पूछताछ के लिए बुलाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *