यमुनानगर, 11 अप्रैल- भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिला यमुनानगर के कैल बायपास में विशाल रैली को सम्बोधित करने आ रहे हैं इस रैली की तैयारी को लेकर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार ने भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में पहुंचकर जिला भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया।
बैठक में कैबिनेट मंत्री पीएम रैली प्रभारी कृष्ण लाल पवार ने रैली से संबंधित अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेवारियां तय कर भाजपा जिला यमुनानगर संगठन के अलग-अलग पदाधिकारियों को व्यवस्था प्रमुख व सह प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी । कैबिनेट मंत्री रैली प्रभारी कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि जिन भाजपा पदाधिकारियों को व्यवस्था देखने की जिम्मेवारियां दी गई है, वह सभी भाजपा पदाधिकारी रैली स्थल पर प्रशासन के सहयोग से यह व्यवस्था जिम्मेवारी बखूबी निभाएंगे, व्यवस्था संभालने वाले इन महत्वपूर्ण पार्टी पदाधिकारियों के नाम और फोन नंबर प्रशासन के अधिकारियों को दे दिए गए हैं ताकि उनमें आपस में समन्वय सम्पर्क बना रहे।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि 14 अप्रैल की यमुनानगर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली एक ऐतिहासिक रैली होगी जिसमें 12 जिलों से लाखों लोग शिरकत करेंगे, रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि रैली के इंतजाम को लेकर वीवीआईपी ब्लॉक, वीआईपी ब्लॉक, युवा ब्लॉक , महिला ब्लॉक, जनरल ब्लॉक, मीडिया ब्लॉक, प्रदर्शनी ,मीडिया सेंटर, पानी, की सुविधा, पार्किंग की सुविधा, पंखे, लाइट, कूलर, लाइटिंग ,साउंड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सोशल मीडिया, आईटी, साज सज्जा, पार्टी के झंडे लगवाना व अन्य बहुत से महत्वपूर्ण कार्य हो आदि बहुत से जो कार्यक्रम होने हैं। उसके लिए सभी भाजपा के प्रमुख पदाधिकारीयों की व्यवस्था में ड्यूटियां लगा दी गई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की रैली जिला यमुनानगर में हो रही है तो जिला यमुनानगर की चारों विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोग रैली स्थल पर पहुंचेंगे और अपने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित वरिष्ठ भाजपा के मंत्रीगण, नेताओं के विचारों को सुनेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यमुनानगर के कैल बायपास में होने वाली रैली के लिए भाजपा के जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग को मीडिया ब्लॉक व मीडिया सेंटर में प्रशासन का सहयोग करने के लिए मीडिया के साथियों के साथ समन्वय सम्पर्क करने की व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंप गई है। भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने कहा कि पीएम मोदी की यमुनानगर रैली के लिए मीडिया व्यवस्था की जो महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गई है। उसके लिए भाजपा संगठन का आभार जताते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी पर पूरा खरा उतरेंगे व अपना कार्य पूरी मेहनत में ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर कैथल ने कहा कि जिन भाजपा पदाधिकारीयों को जिम्मेवारी दी गई है वह आज से ही रैली की तैयारियों में जी जान से अपनी टीम के साथ जुट जाए व कार्य को सुगम करते हुए अपनी अपनी टीम में ओर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता आवश्यकता अनुसार शामिल कर लें ताकि सारी व्यवस्थाएं सुचारू ढंग से चलती रहें।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर कैथल,मेयर सुमन बहमनी, पूर्व मेयर मदन चौहान, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान, प्रदेश आईटी प्रमुख आदित्य चावला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर, जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, विपुल गर्ग, अमित गर्ग, संदीप गुर्जर, वीरेंद्र मुंझाल, अमन सग्गर, कीमतपाल चोपड़ा, पंकज मंगला, रिंकू धीमान, विपिन सिंगला, सुरेन्द्र शर्मा आदि बहुत से भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता साथ रहे।