भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति के बाद मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने पदाधिकारियों की सूची जारी की। नई टीम में अलग-अलग जिम्मेदारियों पर कुल 43 पदाधिकारियों को जगह दी गई है।
12 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में अनूप वाल्मीकि, अशोक सोनकर, बाबूलाल भंवरा, चरन सिंह लिसाड़ी, भगवती प्रसाद, नंद किशोर कनौजिया, अभिषेक सागर, नरेंद्र महंथा, हरिराम रावत, आदेश कोरी, अनीता सिद्धार्थ और विकास किशोर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं पुष्पेंद्र पासी, आलोक कुमार, कमलेश जाटव और परदेशी रविदास को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

