ICICI बैंक ने अपनी बचत खाता जमा ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। बैंक की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई। निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक का यह कदम उसके बड़े प्रतिद्वंद्वी HDFC बैंक द्वारा इसी तरह के कदम की घोषणा के कुछ दिन बाद उठाया गया है। बता दें कि HDFC ने RBI द्वारा लगातार दो बार ब्याज दरों में कटौती के बाद जमा पेशकश में कटौती की घोषणा की थी। हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने Repo Rate में 25 बेसिस प्वॉइंट्स की कटौती की है। जिसके बाद कई दिग्गज बैंकों ने अपने लेंडिंग रेट्स में कटौती की घोषणा की है। वहीं, वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, ICICI बैंक के जमाकर्ताओं को 50 लाख रुपये तक के बचत बैंक शेष पर 2.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, जो HDFC बैंक की पेशकश के समान है। 50 लाख रुपये से अधिक के शेष के लिए यह 3.25 प्रतिशत होगी।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0

