अमेरिकी शुल्क संबंधी चिंताओं और वैश्विक बाजारों में व्यापक बिकवाली के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 586 अंक टूट गया जबकि एनएसई निफ्टी में भी 203 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिकी सरकार के 25 प्रतिशत शुल्क लगाने के ऐलान के बाद वैश्विक व्यापार में गतिरोध की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भी धारणा को कमजोर किया। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 585.67 अंक यानी 0.72 प्रतिशत गिरकर 80,599.91 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 690.01 अंक तक टूटकर 80,495.57 के निचले स्तर तक आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 203 अंक यानी 0.82 प्रतिशत गिरकर 24,565.35 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से सन फार्मा का शेयर 4.43 प्रतिशत टूट गया।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 17 October 2026
- Stock Market News: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 113 अंक फिसला; IT शेयरों में तेजी
- अब सस्ती होंगी जांच… नई तकनीक विकसित करेगा IIT कानपुर, गेट्स फाउंडेशन से मिलाया हाथ
- सऊदी अरब के लिए 20 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द, एयर इंडिया और एक्सप्रेस ने बढ़ाया निलंबन
- पीएम मोदी के कनाडा दौरे की तारीख तय, ट्रेड डील से लेकर सुरक्षा तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा
- Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO! ₹1,119 होगी शेयर की ऊपरी कीमत, जानें निवेश से जुड़ी 10 बड़ी बातें
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन !
- Qaumi Patrika Hindi, 16 October 2026

