हाई-रेंज रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी” (एचआरडीएस) इंडिया, जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर और हाल में आई बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुए 1500 मकानों का निर्माण करेगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि एचआरडीएस इंडिया ने इस संबंध में जम्मू-कश्मीर के संभागीय आयुक्तों के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि यह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की पहल है और यह प्राकृतिक आपदाओं और दुश्मन द्वारा नागरिक आबादी पर अकारण गोलेबारी से प्रभावित लोगों के भविष्य को सशक्त बनाने और सुरक्षित करने के लिए किया गया है। उपराज्यपाल ने राजभवन में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने एचआरडीएस इंडिया के इस नेक प्रयास की सराहना की। एचआरडीएस इंडिया पूरे केंद्र शासित प्रदेश में 1500 आवास बनाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि इन तीन बेडरूम वाले घरों को ‘स्मार्ट हाउस’ के रूप में डिजाइन और निर्मित किया जाएगा, जिसमें आराम और सुरक्षा के लिए आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद

