हाई-रेंज रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी” (एचआरडीएस) इंडिया, जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर और हाल में आई बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुए 1500 मकानों का निर्माण करेगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि एचआरडीएस इंडिया ने इस संबंध में जम्मू-कश्मीर के संभागीय आयुक्तों के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि यह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की पहल है और यह प्राकृतिक आपदाओं और दुश्मन द्वारा नागरिक आबादी पर अकारण गोलेबारी से प्रभावित लोगों के भविष्य को सशक्त बनाने और सुरक्षित करने के लिए किया गया है। उपराज्यपाल ने राजभवन में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने एचआरडीएस इंडिया के इस नेक प्रयास की सराहना की। एचआरडीएस इंडिया पूरे केंद्र शासित प्रदेश में 1500 आवास बनाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि इन तीन बेडरूम वाले घरों को ‘स्मार्ट हाउस’ के रूप में डिजाइन और निर्मित किया जाएगा, जिसमें आराम और सुरक्षा के लिए आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

