न्यूजीलैंड ने बुधवार को टॉस जीतकर भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद उन्होंने कहा कि यहां की पिच बहुत अच्छी है। टीम में एक बदलाव है आज बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स टीम में पदार्पण कर रहे हैं। वहीं भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। कल ओस नहीं पड़ी थी। पिच थोड़ी धीमी हो सकती है। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है वाशिंगटन सुंदर की जगह नीतीश कुमार रेड्डी खेलेंगे
Keep Reading
Add A Comment

