भारतीय सिनेमा के स्वर्ण युग की सबसे चमकती सितारों में से एक, साधना 1941 में पैदा हुई थीं। कराची में जन्मी साधना का परिवार विभाजन के बाद मुंबई आकर बस गया था। उनके पिता, प्रसिद्ध अभिनेत्री साधना बोस के प्रशंसक थे, उन्हीं के नाम पर उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘साधना’ रखा।साधना ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत 1955 में राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420’ के एक गाने ‘मुड़ मुड़ के ना देख’ में एक कोरस डांसर के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने भारत की पहली सिंधी फिल्म ‘अबाना’ (1958) में काम किया, जिसके लिए उन्हें मात्र एक रुपया पारिश्रमिक मिला था।मुख्य अभिनेत्री के रूप में उनकी पहली फिल्म ‘लव इन शिमला’ (1960) थी। इसी फिल्म के दौरान उनके माथे को ढकने के लिए हॉलीवुड अभिनेत्री ऑड्रे हेपबर्न से प्रेरित ‘फ्रिंज’ हेयरस्टाइल अपनाया गया, जो आगे चलकर पूरे भारत में ‘साधना कट’ के नाम से मशहूर हो गया।
Keep Reading
Add A Comment

