कप्तान राधा यादव की शानदार स्पिन गेंदबाजी के बाद दिनेश वृंदा के तूफानी नाबाद अर्धशतक की बदौलत भारत ‘ए’ ने रविवार को महिला ‘एशिया कप राइजिंग स्टार्स’ में पाकिस्तान ‘ए’ को 59 गेंद शेष रहते आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। भारत ‘ए’ महिला टीम की यह टूर्नामेंट में पहली जीत है। टीम को शुक्रवार को पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) महिला टीम से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान ‘ए’ पर जीत के साथ भारत ‘ए’ महिला टीम ग्रुप ए में यूएई के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारत ‘ए’ के स्पिनरों ने अपनी सटीक गेंदबाजी से आपस में पांच विकेट साझा कर पाकिस्तान को दबाव में डाल दिया। पाकिस्तान की टीम 18.5 ओवर में महज 93 रन पर आउट हो गयी। राधा (तीन ओवर में 11 रन पर दो विकेट) ने दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर आक्रमण की अगुवाई की, वहीं प्रेमा रावत (तीन ओवर में 16 रन पर दो विकेट) और मिन्नू मणि (2.5 ओवर में 10 रन पर एक विकेट) ने सुनिश्चित किया कि पाकिस्तान के बल्लेबाज कोई साझेदारी नहीं बना सकें। तेज गेंदबाज साइमा ठाकोर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवरों में सिर्फ 14 रन देकर दो विकेट लिए।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026

