कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) इस बार मंगलवार को कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच होने वाले रणजी ट्रॉफी का फाइनल की मेजबानी करेगा और यह मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम की जगह हुबली में खेला जाएगा। केएससीए के पास इस मैच को बेंगलुरू या हुबली में से एक जगह कराने का विकल्प था। हालांकि, गृह मंत्रालय की एक्सपर्ट कमिटी द्वारा सुझाए गए बदलावों के निर्माण कार्य अभी जारी होने के कारण ही मैच को हुबली स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। केएससीए के एक प्रवक्ता ने कहा, “दर्शकों के प्रवेश और कई जरूरी जगहों पर काम जारी है और उन रास्तों को चौड़ा किया जा रहा है। इसके अलावा भी कई अहम कार्य हो रहे हैं।
Keep Reading
Add A Comment

