मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पलिया कलां के चंदनचौकी पहुंचे। यहां पलिया विधायक रोमी साहनी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मंच पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने थारू व खजुरिया के आवासित परिवारों को भौतिक स्वामित्व संबंधी दस्तावेज वितरित किए।साथ ही लाभार्थियों को चेक और ग्रामीण आवास योजना के तहत मकानों की चाबियां भी सौंपीं। कार्यक्रम के दौरान विधायक रोमी साहनी ने पलिया को जिला बनाने की मांग उठाई। उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई मुद्दे भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। विधायक ने कहा कि पलिया में रोडवेज बस स्टैंड की स्वीकृति मिल चुकी है, अब जल्द भूमि आवंटन कराया जाए।
Keep Reading
Add A Comment

