श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2026 में अपनी पिछली तीन पारियों में 50, नाबाद 69 और 66 रन बनाए हैं। यह उन कारणों में से एक हैं, जिसकी वजह से पंजाब किंग्स इस समय चार जीत और एक वॉशआउट के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। उनकी हालिया शानदार पारी के बाद आरोन फ़िंच के पास उनकी तारीफ़ के लिए शब्द कम पड़ गए। पंजाब की मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद फ़िंच ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के टाइमआउट शो में कहा, “उन्हें खेलते देखकर हैरानी होती है कि वह कितने अच्छे हैं। उन्होंने पिछले और अभी के आईपीएल के बीच कोई टी20 मैच नहीं खेला और फिर भी उन्होंने शुरुआत से ही धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उनकी कप्तानी शानदार है। यह देखकर हैरानी होती है कि वह भारत के लिए और ज़्यादा क्रिकेट क्यों नहीं खेलते।
Keep Reading
Add A Comment

