केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रविवार को कहा कि 17 अप्रैल ‘काला दिवस’ के रूप में जाना जाएगा। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के नेताओं की मौजूदगी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम समेत उनके सहयोगी दलों पर आरोप लगाया कि वे नहीं चाहते कि महिलाओं (‘आधी आबादी’) को उनके अधिकार मिलें।
Keep Reading
Add A Comment

