उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और विभिन्न जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग द्वारा बुधवार को जारी प्रभाव आधारित पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने तथा तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है, जबकि कई जिलों में उष्ण लहर (लू) की स्थिति बनी रहेगी। राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, आगरा, अलीगढ़ और मेरठ मंडलों के जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। बुंदेलखंड और पूर्वांचल के जिलों बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ और बलिया में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
Trending
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’… पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा हमला, कार्यक्रम में हंगामा
- BRICS मंच पर PM मोदी की मौजूदगी, ओम बिरला ने बताया संसदों का वैश्विक महत्व…विदेशी प्रतिनिधियों से की बातचीत

