दिल्ली : ” सर्व ब्राह्मण महासभा राष्ट्र स्तरीय ” की वार्षिक अहम बैठक हरिद्वार के कनखल स्थित ” श्री कृष्ण निवास आश्रम ” में 26 अप्रैल 2026 को हुई । जिसमें देश के समस्त ब्राह्मणों को एक मंच पर लाने का आह्वान करने के साथ साथ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय टीम का नए सिरे से चयन हुआ । इस मौके पर ” यूजीसी ” के मुद्दे पर भी जबरदस्त चिंतन हुआ । बैठक का आयोजन महासभा के उत्तराखंड संयोजक तुषार कौशिक एवं उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु कौशिक जी व उनकी टीम के संयोजन में हुआ
महासभा की वार्षिक अहम बैठक में दिल्ली निवासी देश के वरिष्ठ अधिवक्ता जे पी शर्मा जी को पुनः सर्व सम्मति से महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया । बैठक में महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अलावा दिल्ली , उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश , उत्तराखंड , राजस्थान , गुजरात , झारखंड, चंडीगढ़ , मध्य प्रदेश व बिहार सहित कई अन्य राज्यों के महासभा पदाधिकारी और ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित लोग भारी तादाद में उपस्थित रहे । बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । बैठक की अध्यक्षता जहां महासभा के मुख्य सलाहकार एवं सेवानिवृत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अजय शर्मा जी द्वारा की गई वहीं बतौर मुख्य अतिथि हरिद्वार की गंगा महासभा के महामंत्री ” एडवोकेट तन्मय वशिष्ठ ” उपस्थित रहे
इस बैठक में डा संदीप शर्मा को राष्ट्रीय महामंत्री व रमेश जेटली को पुनः राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का दायित्व भी सौंपा गया । इसी दौरान भूपेंद्र कौशिक को केंद्रीय महामंत्री व तुषार कौशिक को राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने की भी घोषणा हुई ।
जे पी शर्मा जी को सर्वसम्मति से पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एडo अनिल शर्मा व अखिलेश गौड़ द्वारा रक्खा गया । जिसका बैठक में उपस्थित सभी राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा करतल ध्वनि से अनुमोदन किया गया । बैठक का मंच संचालन राष्ट्रीय महामंत्री डॉ संदीप शर्मा द्वारा किया गया ।
सर्व ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद जे पी शर्मा ने देश के सभी ब्राह्मणों को एक मंच पर लाने का आह्वान किया व कार्यकर्ताओं से चौबीस घंटे अपने भाइयों की मदद के लिए तैयार रहने को कहा गया। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि सर्व ब्राह्मण महासभा केवल एक संगठन ही नहीं बल्कि एक राष्ट्र शक्ति है । हमें इसे एकजुट होकर बुलंदियों पर ले जाना है। उन्होंने यूजीसी विधेयक को रद्द होने तक लड़ाई जारी रखने का भी ऐलान किया
सर्व ब्राह्मण महासभा की महत्वपूर्ण बैठक में हरि नारायण शर्मा, ऊषा शर्मा ,पूनम शुक्ला , आस्था शर्मा , जय जोशी , वेद प्रकाश शर्मा , ब्रह्म प्रकाश शर्मा ,अरुण शर्मा , प्रदीप शर्मा व सुभाष तिवारी ,पo अजय भारद्वाज ( कालका पीठ दिल्ली के महंत ) , राजरानी शर्मा , बिमला शर्मा , राजेश शर्मा , राकेश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर दो स्मारिका व पंचांग का विमोचन करने के साथ साथ प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित भी किया गया ।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हरिद्वार गंगा महासभा के महासचिव “तन्मय वशिष्ठ ” आवरण और आचरण से ब्राह्मण होना ही उसकी सार्थकता को परिलक्षित करता है इसलिए सबसे पहले अपने बच्चों को ब्राह्मण की संतान के रूप में विकसित करने का प्रयास करे ।
9811953633

