राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत की यात्रा पर आये वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का बुधवार को राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया और उन्होंने उनके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर आए राष्ट्रपति लाम का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने भारत और वियतनाम के बीच गहरी मित्रता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की दोस्ती ऐतिहासिक, सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों के आधार पर विकसित हुई है। उन्होंने कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ (पूर्व के देशों के साथ मिल कर काम करो) तथा भारत -प्रशांत क्षेत्र के बारे में देश की परिकल्पनाओं में वियतनाम का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा, ”कहा कि आसियान (दक्षिण पूर्व एशियायी देशों के संघ) के साथ हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के ढांचे के भीतर, वियतनाम के साथ हमारे संबंध हमारी ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और इंडो-पैसिफिक विज़न का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट

