उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से कहा कि वह भारतीयों के कथित रूप से चोरी किए गए और विदेशी सर्वरों पर संग्रहीत व्यक्तिगत डेटा को वापस पाने या नष्ट करने के लिए एक मजबूत तंत्र का अनुरोध करने वाली जनहित याचिका पर अभ्यावेदन के रूप में विचार करे। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ साइबर सुरक्षा सलाहकार नीतीश कुमार द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। प्रधान न्यायाधीश ने इस आधार पर जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया कि यह सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित है और इसका कानूनी पहलुओं से शायद ही कोई लेना-देना है। पीठ ने याचिकाकर्ता को अपनी शिकायतों के साथ सरकार से संपर्क करने के लिए कहा।
Keep Reading
Add A Comment

