कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली पहुंचकर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल समेत रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है।बछरावां विधानसभा क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में सांसद निधि से बने बारातघर का उद्घाटन करने पहुंचे राहुल गांधी ने ग्रामीणों से बातचीत में कहा, “देश का आम आदमी आर्थिक दबाव झेल रहा है, लेकिन सरकार उसकी परेशानियों को गंभीरता से नहीं ले रही है।” उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में आर्थिक स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है, जिसका सबसे ज्यादा असर किसानों, युवाओं, मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026

