पीएम नरेंद्र मोदी 10 जून को सबसे लंबे समय तक लगातार इस पद पर बने रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए। इस बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की। कैबिनेट सदस्यों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री का सम्मान करते हुए खड़े होकर तालियां बजाकर उन्हें बधाई दी।प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को केंद्र सरकार के प्रमुख के तौर पर 12 साल पूरे किए। चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिनों के कार्यकाल के साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस तुलना के लिए नेहरू के 1952 के बाद के कार्यकाल को आधार माना गया है, क्योंकि देश के पहले आम चुनाव होने से पहले 1947 से 1952 के बीच उन्होंने अंतरिम सरकार का नेतृत्व किया था।
Keep Reading
Add A Comment

