भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में 9 जून 2026 की तारीख एक बड़े ऐतिहासिक बदलाव की गवाह बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के दशकों पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए, स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले ‘निर्वाचित’ प्रधानमंत्री का गौरव हासिल कर लिया है। 10 जून 2026 को पीएम मोदी के लगातार कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके साथ ही उन्होंने नेहरू जी के 4,398 दिनों के चुनावी कार्यकाल के रिकॉर्ड को पार कर लिया।इस अभूतपूर्व मील के पत्थर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों के दौरान देश में जो क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं, उन्होंने वैश्विक पटल पर भारत के मान-सम्मान को एक नई ऊंचाई दी है।
Keep Reading
Add A Comment

