बिहार पुलिस प्रोहिबशन कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी ट्रेनों की देरी से भड़क गए। पाटिलपुत्र रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन के बाद तोड़फोड़ पर उतर आए। हालात बिगड़ने पर पुलिस को यहां हवाई फायरिंग के साथ आंसू गैस के गोले दागने पड़े हैं।
बिहार की राजधानी पटना (Patna) में भारी बवाल हो गया। बिहार पुलिस प्रोहिबशन कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा देने पटना पहुंचे अभ्यर्थी ट्रेनों की देरी पर भड़क गए। रविवार को पाटिलपुत्र रेलवे स्टेशन (Patilputra Railway Station) पर उनका विरोध-प्रदर्शन हिंसक हो गया। पथराव के बीच रेलवे स्टेशन पर भयंकर तोड़फोड़ मचाई। हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले दागे हैं।
बिहार पुलिस प्रोहिबशन कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए हजारों छात्र पाटिलपुत्र रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन देरी से चल रही थी, जिससे छात्र भड़क गए। आक्रोशित छात्रों की भीड़ रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने मांग उठाई कि उन्हें स्पेशल ट्रेन के जरिये परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।

