राम मंदिर चढ़ावा और दान राशि में कथित अनियमितता को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है, वहीं कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग करते हुए सरकार व ट्रस्ट पर सवाल उठाए हैं।
भाजपा नेता दिनेश शर्मा ने कहा कि पार्टी का स्पष्ट मत है कि जो भी व्यक्ति भ्रष्टाचार या किसी भी प्रकार की अनियमितता में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ विशेष जांच दल (SIT) जांच करेगी। जांच के बाद दोषियों की गिरफ्तारी होगी और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

