देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र (Well-marked Low Pressure Area) के प्रभाव से 8 जुलाई को कई राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और असम-मेघालय के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। वहीं 9 जुलाई से मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना जताई गई है।

