लागत से कम कीमत पर बिकवाली का असर बीते सप्ताह देश के तेल-तिलहन बाजार में साफ दिखाई दिया। सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पाम तेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल के भाव में गिरावट दर्ज की गई। सुस्त कारोबार के बीच मूंगफली तेल-तिलहन की कीमतों में भी मामूली कमजोरी रही।
इसके विपरीत, आवक कम होने और आगामी त्योहारों की मांग बढ़ने से सरसों तेल-तिलहन के भाव में हल्का सुधार आया। वहीं, उपलब्धता बेहद कम रहने और ब्रांडेड कंपनियों की औद्योगिक मांग बढ़ने से बिनौला तेल की कीमत भी मजबूत हुई।

