मायावती ने मंगलवार को कहा कि यदि ऐसा नहीं होता तो पार्टी का परिणाम और बेहतर हो सकता था। उन्होंने चुनाव में मेहनत करने वाले बसपा के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राजस्थान से पहले पंजाब समेत देश के कुछ अन्य राज्यों में भी स्थानीय निकाय चुनाव हुए हैं, जहां बसपा का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा है।
मायावती ने वहां पार्टी के अच्छे परिणाम के लिए संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। बसपा प्रमुख ने उम्मीद जताई कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में राजस्थान सहित देशभर में पार्टी के ये कार्यकर्ता और समर्थक बेहतर परिणाम दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी आगे भी अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए लगातार काम करती रहेगी। मायावती ने उम्मीद जताई कि पंजाब समेत विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनाव में भी बसपा के सभी लोग पार्टी के लिए बेहतर नतीजे हासिल करेंगे।

