अगर आने वाले दिनों में महंगाई का दबाव और बढ़ता है तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक बार फिर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। SBI Research की ताजा Ecowrap रिपोर्ट के मुताबिक, RBI अक्टूबर में 25 बेसिस प्वाइंट और दिसंबर में भी 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर सकता है। इस तरह आने वाले महीनों में रेपो रेट कुल 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ने की संभावना जताई गई है।
SBI Research ने अक्टूबर में होने वाली अगली मौद्रिक नीति बैठक में ही 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की जोरदार वकालत की है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में महंगाई और आर्थिक जोखिमों को देखते हुए RBI का फैसला अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख से अलग भी हो सकता है।

