दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दिखाई देने लगा है। केंद्र सरकार ने नेटफ्लिक्स को साफ निर्देश दिया है कि पाकिस्तान में तैयार होने वाली कोई भी फिल्म या वेब सीरीज भारत में प्रसारित नहीं होनी चाहिए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह कदम पाकिस्तान में बनी वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ को लेकर मिली शिकायतों के बाद उठाया है।
इस सीरीज का ट्रेलर मंगलवार को जारी किया गया था और इसे 4 दिसंबर को रिलीज किया जाना है। इसके भारत में संभावित प्रसारण को लेकर मंत्रालय को कई शिकायतें और प्रतिवेदन मिले थे। इसके बाद सरकार ने नेटफ्लिक्स को पुराने निर्देशों और अपने पूर्व आश्वासन का पालन करने को कहा है।

