सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह का खुलासा शनिवार को हुआ है और यह खुलासा खुद प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। शनिवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह’ को संबोधित करते हुये पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल मैने देशवासियों से सोना चांदी एक साल तक न खरीदने की अपील की थी, मेरी इस बात को लोगों ने मान लिया, जिसका असर आज देखने को मिल रहा है, बीते कई दिनों से सोने- चांदी के दामों में लगातार गिरावट देखने कों मिल रही है।
युवाओं को कौशल का महत्व समझाते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि हुनरमंद युवाओं का रोजगार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) भी नहीं छीन सकती। उन्होंने कहा कि भारत सदियों से अपने हुनर और कारीगरी के लिए दुनिया में पहचाना जाता रहा है, लेकिन गुलामी की मानसिकता के कारण कौशल आधारित काम को अपेक्षित सम्मान नहीं मिल सका। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी ने इतने बड़े आयोजन के लिए लखनऊ को चुना। उत्तर प्रदेश का सांसद होने के नाते उन्हें इस पर गर्व है। उन्होंने कहा कि दिन का पहला कार्यक्रम आईआईटी खड़गपुर के 75वें स्थापना दिवस से जुड़ा था और अब वह आईटीआई के विद्यार्थियों के बीच हैं। आईआईटी हो या आईटीआई, दोनों के विद्यार्थी देश की अमानत हैं। राष्ट्र युवाओं के कौशल के आधार पर ही आगे बढ़ता है। उन्होंने कांजीवरम रेशम, कलमकारी और चिकनकारी जैसी पारंपरिक कलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की पहचान लंबे समय से उसके हुनरमंद कारीगरों से रही है।

