मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी संपन्न हो गई और विदाई के बाद वह अपने पति ऋषिकेश के साथ ससुराल चली गईं। परिवार में शादी की खुशियों के बीच अब अनंत सिंह के सामने बड़ी कानूनी चुनौती खड़ी हो गई है। बताया जा रहा है कि बेटी की विदाई के करीब नौ दिन बाद उन्हें अदालत के आदेश पर जेल जाना पड़ेगा। साथ ही विधायक पद बचाने से जुड़े नोटिस पर भी उन्हें जवाब देना होगा।
सुप्रीम कोर्ट से मिला सरेंडर का निर्देश
यह पूरा मामला पिछले साल हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड से जुड़ा है। पुलिस ने इस मामले में साजिश रचने के आरोप में अनंत सिंह को पिछले साल एक नवंबर को गिरफ्तार किया था। बाद में पटना हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी। इस जमानत के खिलाफ मृतक के परिजन ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जिसके बाद सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया और पुलिस को चार महीने में जांच पूरी करने को कहा

