भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटरों के बीच मैदान पर चल रही तनातनी बढ़ती जा रही हाै। मैदान पर एक दूसरे को लेकर लगातार इशारे हो रहे हैं। चाहे वो भारतीय टीम हो या फिर पाकिस्तानी टीम।इसी को लेकर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC), भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से खिलाड़ियों के व्यवहार पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की अपील की है। हरभजन का मानना है कि दोनों देशों के खिलाड़ी मैदान पर जिस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, उससे युवा क्रिकेटरों और प्रशंसकों के सामने गलत उदाहरण पेश हो रहा है।
हरभजन की यह प्रतिक्रिया दोहा में राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के दौरान भारत ए और पाकिस्तान ए के खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक और अंडर-19 एशिया कप फाइनल में सामने आए विवादित दृश्यों के बाद आई है।

