NEET UG पेपर लीक मामले में पिछले माह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके संस्थापक अभिजीत दिपके बड़ी मुश्किल में फंसते प्रतीत हो रहे हैं। दरअसल, दिपके के खिलाफ अधिवक्ता रिंकी चटर्जी की शिकायत पर Zero FIR दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन में एक नाबालिग की भागीदारी हुई, जिसके आधार पर दिपके के खिलाफ POCSO Act सहित अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत काररवाई की मांग की गई है।
Keep Reading
Add A Comment

