नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादक कंपनी एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए प्रमुख भारतीय वित्तीय संस्थानों से 4,725 करोड़ रुपये का वित्तपोषण हासिल किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि इसमें परियोजनाओं के लिए 18 से 20 वर्ष की अवधि की वित्तपोषण और पुनर्वित्तपोषण व्यवस्थाएं शामिल हैं। बयान के अनुसार, एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड (एक्मे सोलर) ने अपनी अनुषंगी कंपनियों के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को वित्तपोषित करने और वित्तपोषण लागत को कम करके अपनी पूंजी संरचना को अनुकूलित करने के लिए प्रमुख भारतीय वित्तीय संस्थानों से 4,725 करोड़ रुपये का ऋण समझौता हासिल किया है। नई परियोजनाओं के वित्तपोषण के तहत, कंपनी को पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसी लिमिटेड) से 2,716 करोड़ रुपये मिले हैं। नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से भी 800 करोड़ रुपये का वित्तपोषण हासिल हुआ है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

