समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था से लेकर विकास के मुद्दे तक, एक बार घेरा है। कानपुर में विधायक के 10 प्रतिशत कमीशन वाले कुबूलनामे पर कहा कि केवल इस एक घटना जांच ढंग से हो जाए तो, सरकार के सुशासन की सारी कलई खुलकर सामने आ जाएगी। क्योंकि यहां एक गैंग एक्टिव है, जिसमें नेता से लेकर आईपीएस तक, सब शामिल हैं। अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि, गाजीपुर से लेकर गाजियाबाद तक, भाजपा के मंत्री, विधायक और पदाधिकारी पुलिस के खिलाफ धरना देने को मजबूर हैं। सरकार कानून-संविधान से नहीं, बल्कि दबाव से चल रही है। एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा सरकार बनने पर कानून का राज कायम होगा।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

