राष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति भवन का प्रसिद्ध अमृत उद्यान तीन फरवरी से 31 मार्च 2026 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। लोग सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक (अंतिम प्रवेश 5.15 बजे) उद्यान आ सकते हैं। मंगलवार को उद्यान बंद रहेगा, क्योंकि उस दिन रखरखाव का काम होता है। साथ ही होली के कारण चार मार्च को भी उद्यान बंद रहेगा।राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ”राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान तीन फरवरी से 31 मार्च 2026 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।” उद्यान में प्रवेश और बुकिंग निःशुल्क है और राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट से बुकिंग की जा सकती है। सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास राष्ट्रपति भवन परिसर के गेट नंबर 35 से होगा।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

