नेपाल के मौजूदा हालात को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सशस्त्र सीमा बल ने सीमा पर अतिरिक्त टुकड़ियों और सर्विलांस की तैनाती की है। भारत-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा एसएसबी के जिम्मे है और हालात को देखते हुए निगरानी और भी सख्त कर दी गई है। इस बीच इंटीलिजेंस भी वहां की स्थितियों की टोह ले रहा है। दरअसल, खुफिया एजेंसियों को इनपुट है कि नेपाल में ताजा उग्र आंदोलन के आयोजक सोशल मीडिया का उपयोग रूट और सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा करने के लिए कर रहे हैं ऐसे में भारत में भी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की निगरानी तेज कर दी गई है, किसी भी तरह की अफवाह पर तत्काल अंकुश लगाने के निर्देश हैं। नेपाल के हालातों के मद्देनजर भारत ने सावधानी बरतते हुए अपनी सीमा सुरक्षा और चौकसी को और मज़बूत कर दिया है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

