। पुरुषों के एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन राजगीर में 29 अगस्त से सात सितंबर के बीच किया जाएगा जो बेल्जियम और नीदरलैंड द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जाने वाले 2026 एफआईएच विश्व कप का क्वालीफायर भी होगा। बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर को महिलाओं की एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी के सफल आयोजन के बाद मेजबानी के अधिकार दिए गए हैं। टूर्नामेंट का विजेता सीधे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगा जिससे प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद है। महाद्वीपीय टूर्नामेंट के 12वें सत्र में भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन और मलेशिया सहित आठ टीम हिस्सा लेंगी। शेष दो टीम क्वालीफाइंग प्रतियोगिता एएचएफ कप के जरिए अपना स्थान सुरक्षित करेंगी। राजगीर को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के आयोजन स्थल के रूप में अंतिम रूप देने के लिए हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच सोमवार को एमओयू (सहमति पत्र) पर हस्ताक्षर किए गए।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 24 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 23 October 2026
- Asian Para Games में भारत का जलवा: प्रवीण ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर; शीतल-पायल की जोड़ी ने भी दिलाया रजत
- अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
- Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट
- India-Poland Meeting : भारत-पोलैंड की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक
- Rampur News: आजम से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश, 45 मिनट की मुलाकात पर टिकी निगाहें
- Qaumi Patrika Hindi, 22 October 2026

