उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड की दो टीमें श्रीनगर जाएंगी। दोनों टीमें अलग-अलग डॉ. शाहीन व डॉ. आदिल से पूछताछ करेगी। उनसे फरीदाबाद माड्यूल से जुड़े सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाएगी। साथ ही एटीएस की सहारनपुर की टीम कानपुर में पकड़े गए डॉ. आरिफ मीर से पूछताछ कर संगठन की कुंडली खंगालेगी। एटीएस ने लखनऊ और कानपुर में दबिश के दौरान जो जानकारियां हासिल की हैं। उनका मिलान करने के लिए तीन दिन तक श्रीनगर और फरीदाबाद डेरा डालेगी।टीम इस बात की जानकारी हासिल करेगी कि डॉ. शाहीन और डॉ. आदिल का लखनऊ में किन-किन लोगों से संपर्क था। उधर, श्रीनगर पुलिस ने यूपी पुलिस से प्रदेश के जेलों में बंद जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों और विभिन्न जिलों में उनके मददगारों का ब्योरा मांगा है। एटीएस के मुताबिक कानपुर में पकड़े गए डॉ. आरिफ मीर को डॉक्टरों के इस माडयूल के बारे में कई राज पता है। वह इनके सीधे संपर्क में था। एजेंसियां इसकी पुष्टि कर रही हैं कि देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता थी या नहीं। हापुड़ से पकड़े गए डॉ. फारुख अहमद को भी हिरासत में लिया गया था।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

