Author: admin
चंडीगढ़, 23 मार्च- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का ईमानदारी का नकाब अब उतर चुका है और वहां की जनता उनकी वायदा खिलाफी व भ्रष्टाचार से त्रस्त है। मुख्यमंत्री सोमवार को हिसार में आयोजित कृषि मेले के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंजाब की जनता हरियाणा में विकास के माहौल और कल्याणकारी योजनाओं का उदाहरण दे रही है, क्योंकि राज्य सरकार ने किसानों, व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की नीतियों का लाभ सीधे…
नई दिल्ली: शहीद दिवस के अवसर पर देश आज महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को नमन कर रहा है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजधानी के पार्लियामेंट स्ट्रीट स्थित आर.सी.एस. कार्यालय परिसर में एक ऐतिहासिक अध्याय का पुनरुद्धार हुआ. यहां शहीद-ए-आजम भगत सिंह की एक भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया. इसके साथ ही, उसी परिसर में स्थित उस ऐतिहासिक कोर्ट ट्रायल रूम का भी जीर्णोद्धार कर लोकार्पण किया गया, जहां कभी अंग्रेजी हुकूमत ने भगत सिंह के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई की थी. क्रांतिकारी चेतना की नई प्रेरणा अनावरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा…
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर रखा. बजट सत्र के दौरान विपक्ष की अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री द्वारा पेश सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली की अर्थव्यवस्था न केवल राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रही है, बल्कि बुनियादी ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. दिल्ली की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है. चालू कीमतों पर दिल्ली का सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्ष 2025-26 में 13,27,055 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले…
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र UPDATE मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर रखा. शाहदरा से भाजपा विधायक संजय गोयल ने प्राइवेट अस्पतालों द्वारा ईडब्ल्यूएस के 10% मरीजों को मुफ्त इलाज न देने का मुद्दा उठाया. नियम 280 विशेष उल्लेख के तहत कृष्णा नगर से भाजपा विधायक डॉ. अनिल गोयल ने स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन बढ़ाने का मुद्दा उठाया. विश्वास नगर से भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने अपने क्षेत्र में पानी की पुरानी पाइपलाइन और गंदे पानी की आपूर्ति का मुद्दा उठाया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन प्रमुख के तौर…
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बाद देश भर में एलपीजी की कथित कमी के बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने सोमवार को कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाई गई आपदा है. केंद्र में भाजपा की सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के साथ समझौता किया जा रहा है और इसकी वजह से देश के लोगों को कीमत चुकानी पड़ रही है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन खेड़ा ने कहा, “नरेंद्र मोदी को वेस्ट एशिया में युद्ध शुरू होने की बुराई…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली हाईकोर्ट से अपने व्यक्तित्व के अधिकारों की रक्षा की मांग करने वाली याचिका वापस ले लिया है. गौतम गंभीर की ओर से पेश वकील जय अनंत देहादराय ने जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच के समक्ष याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया. इसके पहले 20 मार्च को हाईकोर्ट ने गौतम गंभीर को अपनी याचिका में सुधार करने का निर्देश दिया था. सुनवाई के दौरान गौतम गंभीर की ओर से पेश वकील जय अनंत देहादराय ने कहा था कि गौतम गंभीर को…
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने राज्य के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक लालजीत सिंह भुल्लर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. भुल्लर पर अमृतसर स्थित पंजाब राज्य भंडारण निगम के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. आत्महत्या मामले की जांच कर रहे अधिकारी रविंदर पाल सिंह ने कहा कि लालजीत भुल्लर को श्री फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया गया. पूर्व मंत्री को अमृतसर ले जाया जा रहा है. लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक पोस्ट में लिखा, मेरे लिए पूरा पंजाब एक…
निजी स्कूलों में हर साल शुल्क वृद्धि पर रोक के लिए पारदर्शी नियामक बनाने की राज्यसभा में उठी मांग राज्यसभा में सोमवार को कांग्रेस सांसद रजनी अशोकराव पाटिल ने निजी स्कूलों की बढ़ती फीस पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और उन्होंने सरकार से फीस वृद्धि पर सख्त रुख अपनाते हुए एक पारदर्शी नियामक बनाने की मांग की. राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए पाटिल ने कहा कि देशभर के निजी स्कूलों में अनियंत्रित और लगातार बढ़ती फीस संरचना मध्यम वर्ग और निम्न-मध्यम वर्गीय परिवारों पर असहनीय दबाव डाल…
