- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 01 October 2026
Author: admin
निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी कर चुके राज्यों में ऑनलाइन मतदाता नामांकन फॉर्म-6 से एसआईआर से जुड़ी अतिरिक्त घोषणा को हटा दिया है। यह फैसला आयोग की उस बैठक के कुछ दिनों बाद लिया गया जिसमें तय किया गया था कि यह शर्त केवल एसआईआर प्रक्रिया के दौरान ही लागू रहेगी।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में मंगलवार देर शाम सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक शीर्ष कमांडर मारा गया। सेना ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मारे गए आतंकी की पहचान मोहम्मद आसिफ उर्फ फौजी मूसा के रूप में हुई है। वह जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल होने के कारण सुरक्षा एजेंसियों को वांछित था। सेना की चिनार कॉर्प्स के मुताबिक, आतंकवादियों की मौजूदगी की खास खुफिया जानकारी मिलने के बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्रीनगर सेक्टर सीआरपीएफ ने यूसमर्ग के कोराग इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था।
उत्तर प्रदेश के चार हिस्सों में बंटवारे की पुरानी मांग एक बार फिर 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासत के केंद्र में आ गई है। सत्ता पक्ष के सहयोगी दलों के नेताओं के बयानों ने इस मुद्दे को नई राजनीतिक धार दे दी है। खास बात यह है कि इस बार बहस केवल छोटे राज्यों की प्रशासनिक जरूरत तक सीमित नहीं है, बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों में नेतृत्व और सामाजिक समीकरणों को लेकर भी दावे सामने आने लगे हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने हाल में दावा किया कि आने…
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार को कड़ा निर्देश दिया है। अदालत ने प्रदेश के सभी जिलों में ‘स्कूल परिवहन सुरक्षा समितियां’ गठित कर उन्हें तुरंत सक्रिय करने और जिला स्कूल वाहन सुरक्षा समितियों की नियमित बैठकें सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की पीठ ने ‘गोमती रिवर बैंक रेजिडेंट्स एसोसिएशन’ के सचिव गिरिधर गोपाल द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कश्मीर और भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर दिए गए बयान के बाद भारत ने जवाबी हमला बोला। भारत ने पाकिस्तान पर झूठ और छल का आरोप लगाते हुए कहा कि सीमा पार आतंकवाद जारी रहने के गंभीर परिणाम होंगे। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने शुक्रवार रात ‘जवाब देने के अधिकार’ का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान की नीतियों, सेना के प्रभाव और अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की वास्तविकता उसके प्रतिनिधियों के बयानों से अलग है और आतंकवाद को…
यूपी में बंगाल की खाड़ी के दबाव और चक्रवाती स्थिति के कारण भारी बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते कई जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है। बारिश,आंधी व वज्रपात की चेतावनी को देखते हुए शासन ने 27 सितंबर तक विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के 59 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने और मौसम की हर चेतावनी पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने…
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर मनमोहन सिंह को याद किया और देश के प्रति उनकी समर्पित सेवा का उल्लेख किया। वहीं कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्होंने जनसेवा में कई वर्ष बिताए और समर्पण के…
उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटों से जारी भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए योगी सरकार ने राहत एवं बचाव व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय रखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रहा है। राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने शनिवार को प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर परिस्थिति में आमजन की जान-माल की सुरक्षा जिलाधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
