- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 01 October 2026
Author: admin
₹79,999 की शुरुआती कीमत, 200 किमी तक की IDC रेंज; बैटरी पर 10 साल या 1 लाख किमी की वारंटी नई दिल्ली, 25 सितंबर। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Ather Energy ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Konarc™ पेश किया। कंपनी के अनुसार, इसे भारतीय ग्राहकों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। Konarc की शुरुआती कीमत ₹79,999 (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली, सब्सिडी सहित) रखी गई है। विभिन्न वेरिएंट की डिलीवरी चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी। कंपनी ने बताया कि Konarc को नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है…
एशियन गेम्स 2026 में 23 सितंबर का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम रहने वाला है। भारत के कई खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में पदक की दावेदारी पेश करेंगे। खासतौर पर वेटलिफ्टिंग, शूटिंग और बैडमिंटन पर भारतीय खेल प्रशंसकों की नजर रहेगी। स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग के फाइनल में उतरेंगी। वहीं, पेरिस ओलंपिक 2024 में दो व्यक्तिगत कांस्य पदक जीत चुकीं मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत की चुनौती पेश करेंगी। इसके अलावा पुरुष बैडमिंटन टीम सेमीफाइनल में चीन के खिलाफ उतरेगी।
एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपने खिताब के बचाव की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ा दिया है। ग्रुप-ए के मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-23 से शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की। टोकाई सिटिजन्स जिम्नेजियम में खेले गए मुकाबले में शुरुआत में पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की और मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली। 8-4 से पिछड़ा भारत, पूजा ने बदला मैच का रुख ईरान ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और शुरुआती दौर में 8-4 की बढ़त बना ली। इससे भारतीय डिफेंस पर दबाव बढ़ गया…
प्रशांत महासागर में विकसित हो रहे शक्तिशाली अल नीनो को लेकर जलवायु वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी है। एक नए आकलन के मुताबिक, अगले छह महीनों में इस घटना से जुड़ी अतिरिक्त गर्मी के कारण दुनियाभर में 4.51 लाख से अधिक लोगों की मौत हो सकती है। यह अनुमान जलवायु परिवर्तन के चलते पहले से बढ़ रही गर्मी से होने वाली मौतों के अतिरिक्त है। शिकागो विश्वविद्यालय की क्लाइमेट इम्पैक्ट लैब की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, अल नीनो का प्रभाव इंडोनेशिया, भारत और नाइजीरिया से लेकर अमेरिका तक महसूस किया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने चेताया है कि…
आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में आयोजित सेमाफोर के ‘द नेक्स्ट 3 बिलियन’ सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों एवं शासनाध्यक्षों, वैश्विक संस्थानों और कारोबारी जगत के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चर्चा का केंद्र प्रौद्योगिकी और डिजिटल समावेशन के जरिए आर्थिक अवसरों का विस्तार रहा। सम्मेलन में केन्या के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुटो, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की प्रधानमंत्री जूडिथ सुमिनवा, विश्व व्यापार संगठन की महानिदेशक डॉ. न्गोजी ओकोंजो-इवेला और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने विज्ञापन संख्या-05/2025 के तहत आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा रद्द कर दी है। आयोग ने बुधवार को जारी आधिकारिक सूचना में बताया कि 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित की गई मुख्य लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द किया जाता है। परीक्षा की नई तारीख की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए केवल बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर भरोसा करें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि…
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नई नियुक्तियों का ऐलान किया। पार्टी ने यह संगठनात्मक फेरबदल आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए किया है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को दी गई है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी बनाया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक यूपी में पांच सदस्यीय टीम को जिम्मेदारी दी गई है। उत्तराखंड में राम माधव को प्रभारी बनाया गया है। अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज सह प्रभारी की…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
