वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है और जम्मू क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों की 180 से अधिक कंपनियां तैनात की गई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वार्षिक अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई को दो मार्गों अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से शुरू होगीजम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) भीम सेन टूटी ने संवाददाताओं से कहा, “प्रशासन इस वर्ष सफल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए तैयार और प्रतिबद्ध है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने यात्रा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा…
Author: admin
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चीन के चिंगदाओ शहर में अपने रूसी समकक्ष आंद्रे बेलौसोव के साथ हुई वार्ता में भारत के सुखोई-30एमकेआई लड़ाकू बेड़े का उन्नयन करना, हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों का उत्पादन और एस-400 मिसाइल प्रणालियों की दो खेप की शीघ्र आपूर्ति पर प्रमुखता से चर्चा हुई। रक्षा मंत्री और बेलौसोव ने बृहस्पतिवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक की। भारतीय वायुसेना करीब 260 सुखोई 30-एमकेआई लड़ाकू विमानों का संचालन कर रही है और वह एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत बेड़े का उन्नयन करने पर विचार कर रही है। रूसी मूल…
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और डांसर शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी मृत्यु का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है। शेफाली ने ‘कांटा लगा’ गाने के रीमिक्स वीडियो से रातोंरात प्रसिद्धि हासिल की थी और उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से भी जाना जाता था। इसके अलावा, उन्होंने बिग बॉस 13 में एक प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लिया था, जहां उनकी लोकप्रियता ने दर्शकों का दिल जीता था। शुक्रवार की देर रात शेफाली को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला स्थित बेलेव्यू अस्पताल…
कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं शेफाली जरीवाला का 27 जून की देर रात अचानक निधन हो गया। उनकी मृत्यु का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है। इस खबर ने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री को गहरे शोक में डुबो दिया है। कई मशहूर हस्तियों, जैसे अली गोनी, दिव्यांका त्रिपाठी, और मीका सिंह ने शेफाली के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।अभिनेता अली गोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, “शेफाली जरीवाला के अचानक चले जाने की खबर से मैं सदमे में हूं। जिंदगी कितनी अनिश्चित है। शांति से विश्राम…
श्रद्धालुओं ने शनिवार को फिर से नए उत्साह के साथ भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथों को खींचना शुरू किया। बता दें कि पुरी में 27 जून की रात रथयात्रा रोक दी गयी थी। शुक्रवार शाम तक भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ की मौसी का स्थान माने जाने वाले गुंडिचा मंदिर तक पहुंचना था, लेकिन भगवान बलभद्र का तलध्वज रथ के एक मोड़ पर फंस जाने के कारण श्रद्धालुओं को ग्रैंड रोड पर रुकना पड़ा, जिससे अन्य दो रथ भी आगे नहीं बढ़ सके
माफिया अतीक अहमद की मृत्यु के बावजूद उसका गैंग जिले में अब भी सक्रिय है। इसी क्रम में अतीक के साढ़ू इमरान अहमद सहित आठ लोगों पर अवैध रूप से जमीन कब्जाने, फर्जी दस्तावेजों के जरिए बिक्री करने और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पूरामुफ्ती थाने में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।यह मामला बमरौली उपहार निवासी मनोज कुमार भारतीया की पुश्तैनी जमीन से संबंधित है। पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2001 में अतीक और इमरान अहमद ने जमीन के असली मालिकों रामदास, शोभ लाल, राम आसरे और ओंकार को अगवा कर बंधक बनाया…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में अहमदाबाद के प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार को मंगला आरती की। शाह ने अपने परिवार के साथ आज 148वीं रथ यात्रा के पावन अवसर पर यहां भगवान श्री जगन्नाथ की मंगला आरती, पूजा-अर्चना कर भक्तिभाव से दर्शन किए। हर साल आषाढ़ी बीज (दूज) के पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हैं। अहमदाबाद शहर ही नहीं, बल्कि गुजरात और देश भर में लाखों भक्त भगवान जगन्नाथ के लिए गहरी आस्था का प्रतीक है, उनकी रथयात्रा के इस पावन अवसर पर आज…
भगवान जगन्नाथ की 148वीं रथयात्रा शुक्रवार सुबह अहमदाबाद में शुरू हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए उमड़े। भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथों को सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार खलासी समुदाय ने शहर के जमालपुर क्षेत्र में स्थित जगन्नाथ मंदिर से बाहर निकाला। तीन रथों की भव्य शोभायात्रा 400 वर्ष पुराने मंदिर से शुरू हुई और पुराने शहर से होते हुए इसके रात आठ बजे तक लौटने की उम्मीद है। यह यात्रा जिन इलाकों से गुजरेगी, उनमें कुछ सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र भी शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और…
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के एक जंगली इलाके में शुक्रवार को पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम का तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया और उसके तीन सहयोगी बसंतगढ़ बेल्ट के जंगली इलाके में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से आज सुबह अभियान फिर से शुरू हुआ और समूह के शेष आतंकवादियों को खत्म करने के लिए घेराबंदी को और…
