Author: admin

पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर स्थित भारतीय अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरों का पुनर्निर्माण कार्य आधिकारिक तौर पर सोमवार को शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुरातत्व निदेशक डॉ. अब्दुस समद ने बताया कि यह परियोजना दो वर्षों में पूरी हो जाएगी और इसकी अनुमानित लागत सात करोड़ रुपये होगी। खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने परियोजना के लिए धनराशि जारी की।

Read More

इंग्लैंड ने विश्व चैंपियन स्पेन को पेनल्टी शूट आउट में 3-1 से हराकर लगातार दूसरी बार महिला यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (यूरो कप) 2025 का खिताब अपने नाम किया। रविवार को खेले गये रोमांचक फाइनल मुकाबले के पहले हाफ में स्पेन की मारियोना काल्डेंटे ने 25वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

Read More

मुंबई। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से जुड़ी अनिश्चितता के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 369.58 अंक की गिरावट के साथ 81,093.51 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 104.3 अंक फिसलकर 24,732.70 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में करीब सात प्रतिशत की गिरावट आई।

Read More

जम्मू-कश्मीर में दाचीगाम के पास हरवान के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ में सोमवार को कम से कम तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूत्रों की माने तो मारे गए तीन आतंकियों में से दो की पहचान सुलेमान और यासिर की रूप में हुई है जो पहलगाम हमले में शामिल था।

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा आरंभ हो गई है। सरकार की तरफ से चर्चा की शुरुआत करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ केवल सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति का निर्णायक प्रकटीकरण था।

Read More

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राएं हमेशा से ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वह भारत के वैश्विक संबंधों को मजबूत करने और विभिन्न कारणों से अक्सर विदेशी दौरे करते हैं। भारत में उनके प्रति जितना स्नेह है, उतना ही प्यार विदेशों में बसे भारतीय और वहां के लोग भी दिखाते हैं। इस वजह से कई बार अपनों से मिलने का मौका भी मिल जाता है। हालांकि, उनकी यात्राओं को लेकर विपक्ष अक्सर उनके खिलाफ सवाल उठाता रहा है, खासकर इन दौरों पर होने वाले खर्च को लेकर। हाल ही में राज्यसभा में दी गई जानकारी के अनुसार,…

Read More