Author: admin
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का मानना है कि भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बल्लेबाजों को चकमा देने की क्षमता और गेंदबाजी में उनका बेहतरीन संतुलन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ग्लेन मैकग्रा के समक्ष खड़ा करती है तथा इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी रहेगी। ब्रॉड ने विश्व क्रिकेट में सबसे संतुलित गेंदबाजी रन अप के मामले में बुमराह की तुलना ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज मैकग्रा से की। ब्रॉड ने पॉडकास्ट ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ में कहा, ‘‘वह (बुमराह) जब गेंद करने के लिए दौड़ते…
अहमदाबाद में पिछले सप्ताह दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान के पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर मंगलवार को मुंबई लाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि सभरवाल के पार्थिव शरीर को एक ताबूत में रखकर विमान से सुबह मुंबई हवाई अड्डे पर लाया गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद सभरवाल के परिवार के सदस्य शव को पवई के जल वायु विहार स्थित उनके आवास पर ले गए। सभरवाल (56) के कई दोस्त और रिश्तेदार तथा स्थानीय निवासी श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास के बाहर एकत्र हुए। व्यवसायी निरंजन हीरानंदानी और स्थानीय विधायक…
जम्मू कश्मीर सरकार ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाते हुए मंगलवार को यात्रा मार्गों को ‘नो फ्लाइंग जोन’ (उड़ान निषिद्ध क्षेत्र) घोषित किया। अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्री दो मार्ग – पारंपरिक पहलगाम मार्ग और बालटाल मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आदेश पर जम्मू कश्मीर के गृह विभाग द्वारा जारी घोषणा में कहा गया है कि इस क्षेत्र में एक जुलाई से 10 अगस्त तक मानवरहित हवाई यान (यूएवी), ड्रोन, गुब्बारे समेत किसी भी प्रकार के विमानन यंत्र उड़ाना प्रतिबंधित है।
हरियाणा की उभरती हुई एल्बम मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या ने सनसनी मचा दी है। एक गाने की शूटिंग के लिए वह 14 जून को मतलौडा थाना क्षेत्र के अहर गांव पहुंची थीं। यहां उनके प्रेमी सुनील ने धारदार हथियार से सिम्मी का गला काटकर, उन्हें मौत के घाट उतार दिया। सिम्मी की लाश दिल्ली की पैरलल नहर में फेंक दी। हत्या को हादसा दिखाने के लिए सुनील ने अपनी कार भी नहर में फेंकी और खुद तैरकर बाहर आ गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इसराना गांव के सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।
अहमदाबाद से मंगलवार दोपहर को लंदन जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान परिचालन संबंधी समस्याओं के कारण रद्द कर दी गई। हवाईअड्डे के अधिकारी ने यह जानकारी दी। एअर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट ने भी पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे तक जाने वाली एआई-159 उड़ान रद्द कर दी गई है। विमान को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपराह्न तीन बजे उड़ान भरनी थी
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी की तरफ से मंगलवार को उत्तर प्रदेश (UP) बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल ने साइंस स्ट्रीम से 362.66 अंक हासिल करके राज्यभर में पहला स्थान हासिल किया है।रिजल्ट की घोषणा लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में की गई, जहां यूपी के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी मौजूद रहे। सभी अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर रोल नंबर डालकर देख सकते हैं।
