- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0
- राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिर मिली मोहलत, 85 लाख रुपये जमा करने के लिए 13 अक्टूबर तक का वक्त
- UP में 20 IPS अफसरों के तबादले, 10 जिलों के बदले पुलिस कप्तान, रवीना त्यागी बनीं बाराबंकी की नई पुलिस कप्तान
Author: admin
दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए और भारत ने कुलदीप यादव की अगुवाई में आखिरी सत्र में चार विकेट लेकर दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शनिवार को यहां अच्छी वापसी की। भारत ने पहले दो सत्र में एक-एक विकेट लिया लेकिन तीसरे सत्र में वापसी करके उसने पहले दिन दोनों टीम का पलड़ा बराबरी पर रखा। राब रोशनी के कारण जब 81.5 ओवर में दिन का खेल समाप्त किया गया तब दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट पर 247 रन बनाए थे। पिच से अभी बहुत अधिक…
अडानी समूह भारतीय उपमहाद्वीप – विशेषकर भारत – के इतिहास, यहां की संस्कृति और विरासत (इंडोलॉजी) के अध्ययन के लिए काम करने वाले विद्वानों और प्रौद्योगिकी के विशेषज्ञों को 100 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने शुक्रवार को अडानी वैश्विक इंडोलॉजी सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत नॉलेज ग्राफ बनाने और इंडोलॉजी मिशन में काम करने वाले विद्वानों और विशेषज्ञों के लिए वित्तीय प्रतिबद्धता की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बच्चे अपने देश के बारे में जानने के लिए न तो किताबों के पन्ने पलटेंगे और न ही किसी…
आगर आप ट्रेन से सफर करने का इरादा कर रहे हैं या फिर टिकट संबंधी कोई काम निपटाना बाकी है, तो यह अपडेट आपके लिए जरूरी साबित हो सकता है। भारतीय रेलवे की ओर से एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि 22 नवंबर 2025 की रात 11:45 बजे से शुरू होकर 23 नवंबर 2025 की सुबह 4:45 बजे तक दिल्ली स्थित पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) पर पूर्ण रूप से कामकाज ठप रहेगा। इस 5 घंटे के ब्लॉक के कारण टिकटिंग से संबंधित ज्यादातर सुविधाएं प्रभावित होंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कदम सिस्टम के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को देश को एकजुट करने में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान की सराहना की और आरोप लगाया कि कांग्रेस की ‘‘साजिश’’ के कारण भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री को आजादी के बाद चार दशकों तक इतिहास में वह सम्मान नहीं मिल सका जिसके वह ‘‘सच्चे हकदार’’ थे। नड्डा ने कहा कि अगर किसी ने सरदार पटेल को देश के इतिहास में ‘‘सही और उचित स्थान’’ दिया है, तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। भाजपा अध्यक्ष ने पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में ‘‘ऐट 150 यूनिटी मार्च’ को हरी झंडी दिखाने के…
दुबई एयर शो 2025 के दौरान लड़ाकू विमान तेजस के दुर्घटनाग्रस्त होने से शहीद होने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल का अंतिम संस्कार रविवार को होगा। शहीद के चाचा जोगिंदर स्याल ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर दो बजे के बाद किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को दुबई एयर शो के दौरान विंग कमांडर नमांश स्याल तेजस के दुर्घटनाग्रस्त होने से शहीद हो गये थे। वह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले नगरोटा बगवां के रहने वाले थे। दुर्घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। गांव वाले, रिश्तेदार और पड़ोसी शहीद…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को घुसपैठियों की पहचान कर उन पर त्वरित और सख्त कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश शनिवार को जारी किए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समरसता सर्वोच्च प्राथमिकता है, और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बयान में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिला प्रशासन अपने क्षेत्र में मौजूद घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित करें और नियमानुसार कार्रवाई शुरू करें।’’ इसमें कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिलों में अवैध…
पहले टेस्ट मैच में स्पिनरों के सामने नतमस्तक होने वाली भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में स्पिन पहेली को सुलझाकर श्रृंखला बराबर करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी। शुभमन गिल की अनुपस्थिति में ऋषभ पंत के लिए नेतृत्व की चुनौती बेहद चुनौतीपूर्ण होगी। मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए तो और भी कठिन परीक्षा आने वाली है, जिनके अक्सर उलझाने वाले फैसलों ने ड्रेसिंग रूम और थिंक टैंक को स्पष्टता के लिए जूझने पर मजबूर कर दिया है। पिछले तीन दशकों से घरेलू मैदान पर खेलते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जी-20 संगठन के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार सुबह दक्षिण अफ्रीका की तीन दिन की यात्रा पर रवाना हो गए। दक्षिण अफ्रीका के लिए प्रस्थान करने से पहले पीएम मोदी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन पहली बार किसी अफ्रीकी देश में हो रहा है, इसलिए यह काफी महत्वपूर्ण है और वह इस सम्मेलन में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के दृष्टिकोण के आधार पर भारत की बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का अच्छा अवसर होगा और वह शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने तथा अनेक वैश्विक नेताओं…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
