Author: admin
नागर उड्डयन मंत्री के. राममाेहन नायडू ने शनिवार को कहा कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना की जांच के लिए केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है जो तीन महीने के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देगी। श्री नायडु ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि समिति की पहली बैठक सोमवार को होगी। उन्होंने कहा कि यह समिति अन्य किसी भी जांच से स्वतंत्र होकर काम करेगी और इसमें नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) और गुप्तचर ब्यूरो के अधिकारियों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत में नागर विमानन सुरक्षा के मानक उच्च स्तर…
कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को कहा कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना के कारणों का पता चलने के बाद भविष्य में लोगों की जान बचाने के लिए सुधारात्मक कदम उठाए जाने की जरूरत है। अपने लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए केरल के दो दिवसीय दौरे पर आईं वाद्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पूरा देश इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त कर रहा है।
एअर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद अब तक कुल 270 शव अहमदाबाद सिविल अस्पताल में लाए गए हैं। अस्पताल के चिकित्सकों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने पहले मरने वालों की संख्या 265 बताई थी। अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटे में, शहर की दमकल टीम ने विमान दुर्घटनास्थल से एक शव और शरीर के कुछ अंग बरामद किए हैं। बीजे मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धवल गमेती ने कहा, “विमान दुर्घटनास्थल से अब तक लगभग 270 शव सिविल अस्पताल लाए गए हैं।” डीएनए नमूनों का मिलान करके शवों की शिनाख्त की प्रक्रिया…
एयर इंडिया के विमान की बृहस्पतिवार को घातक दुर्घटना के बाद एयर इंडिया और एयर इंडिया (एआई) एक्सप्रेस उड़ान संख्या ‘171’ का इस्तेमाल नहीं करेंगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस हादसे में विमान में सवार 241 लोग मारे गए थे। उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान संख्या ‘एआई 171’ का संचालन कर रहा था। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह एक आम चलन है कि घातक उड़ान दुर्घटनाओं के बाद एयरलाइंस विशेष उड़ान संख्या का उपयोग करना बंद कर देती हैं।
नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन (एनएपीए) के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने शनिवार को भारत सरकार से करतारपुर साहिब गलियारे को तुरंत फिर से खोलने की अपील की, ताकि भारत के सिख तीर्थयात्री पाकिस्तान के करतारपुर में दरबार साहिब गुरुद्वारे जा सकें, जो सिख धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। चहल ने कहा कि पाकिस्तान ने गलियारे के अपने हिस्से को खुला रखा है, जिससे दुनिया भर के तीर्थयात्री पवित्र तीर्थस्थल जा सकें। चहल ने कहा कि इसके विपरीत, भारत में गलियारे का हिस्सा बंद होने के कारण देश के लाखों सिख ‘निराश, आध्यात्मिक रूप से कटे…
एअर इंडिया विमान हादसे की जांच के सिलसिले में क्षतिग्रस्त हुए बी जे चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रावासों को खाली कराया जा रहा है। महाविद्यालय की डीन मीनाक्षी पारीख ने शनिवार को यह जानकारी दी। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एआईआईबी) इस दुर्घटना की जांच करना चाहता है। पारीख ने पत्रकारों से कहा कि दुर्घटना में चार इमारतें – अतुल्यम एक, दो, तीन और चार क्षतिग्रस्त हुईं हैं, जिन्हें खाली कराया जा रहा है तथा उनमें रहने वालों को वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराये जायेंगे।
ईरान से मध्य और उत्तरी इजरायल की ओर लगभग 100 मिसाइलें दागी गईं जिससे 41 लोग घायल हो गए और इमारतों को काफी नुकसान हुआ है। इजरायली सेना और राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा, मैगन डेविड एडोम (एमडीए) ने यह जानकारी दी है। एमडीए ने बताया कि हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि शेष को मामूली चोटें आयीं हैं।उन्होंने कहा कि मिसाइल हमलों के बाद वायु रक्षा सायरन सक्रिय हो गए जिससे लाखों लोगों को एक घंटे से अधिक समय तक सुरक्षित कमरों और आश्रय स्थालों की ओर चले गये। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) के प्रवक्ता एफी…
दिल्ली आ रहा एअर इंडिया का एक विमान शुक्रवार को सुरक्षा अलर्ट के बाद फुकेट लौट गया। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि विमान सुरक्षित उतर गया है और फुकेट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसकी अनिवार्य सुरक्षा जांच की जा रही है। ‘एयरबस ए320’ नियो विमान में सवार यात्रियों की संख्या का तत्काल पता नहीं चल सका।
