Author: admin

राज्य के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने बृहस्पतिवार को बताया कि कर्नाटक सरकार बड़े आयोजनों, सभाओं और जश्न के लिए एक नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करेगी ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। यह कदम बुधवार को एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के पास मची भगदड़ की घटना के बाद उठाया गया है जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।मंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु’ (आरसीबी) टीम की आईपीएल जीत के जश्न में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि सरकार उन खामियों का पता लगाएगी…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बृहपस्पतिवार को अपने आवास पर ‘सिंदूर’ का एक पौधा लगाया जो उन्हें 1971 के युद्ध के दौरान उल्लेखनीय साहस दिखाने वाली महिलाओं के एक समूह ने भेंट किया था। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। इस ऑपरेशन के मद्देनजर इस पौधे को लगाने का विशेष महत्व है।

Read More

असम में बाढ़ की स्थिति बृहस्पतिवार को भी गंभीर बनी रही। 21 जिलों में करीब सात लाख लोग प्रभावित हुए हैं और प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बाढ़ और भूस्खलन की पहली लहर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई जिसमें बुधवार को मरने वाले दो लोग भी शामिल हैं। कछार जिले में एक व्यक्ति लापता हो गया। ब्रह्मपुत्र सहित नौ प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि बराक नदी कछार जिले में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है तथा इसकी सहायक नदियों में भी…

Read More

दो बार की TMC की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने 3 मई को BJD नेता पिनाकी मिश्रा के साथ जर्मनी में सात फेरे लिए हैं। हालांकि, अभी तक इसको लेकर किसी ने भी चुप्पी नहीं तोड़ी है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, उन्होंने जर्मनी में शादी कर ली है और उनकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वारयल हो रही है। जिसमें वह पिनाकी मिश्रा के साथ मांग टीका और गहनों के साथ लदी नजर आई। इससे पहले महुआ मोइत्रा डेनिश फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से शादी की थी, जिनसे…

Read More

22 वर्षीय लॉ स्टूडेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को अंतरिम जमानत दे दी है। जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस राजा बसु ने सशर्त अंतरिम जमानत को मंजूरी दे दी। हाईकोर्ट ने शर्मिष्ठा को अंतरिम जमानत देते हुए कई शर्तें लगाई है। कोर्ट ने शर्मिष्ठा के देश छोड़ने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। अदालत ने कहा कि शर्मिष्ठा बिना मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अनुमति के देश से बाहर नहीं जा सकतीं। अदालत ने ये भी कहा कि उन्हें 10 हजार रुपये के जमानत राशि जमा करनी होगी।

Read More

 आरसीबी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में मारे गए 11 प्रशंसकों के परिवारों को दस दस लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।

Read More