Author: admin

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की फिल्म मां ने अपने पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनों में भारतीय बाजार में 17 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। विशल फुरिया के निर्देशन में बनी काजोल की फिल्म मां, एक मायथोलॉजिकल हॉरर ड्रामा है, जिसमें काजोल एक अलग अवतार में नजर आ रही हैं। फिल्म मां 27 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुयी है।

Read More

उभरते हुए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने यूएस ओपन सुपर 300 के पुरुष एकल फाइनल में कनाडा के ब्रायन यांग को सीधे गेमों में हराकर अपना पहला बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब जीता। आयुष की इस जीत ने मौजूदा सत्र में विश्व टूर पर भारत के खिताबी सूखे को खत्म किया। विश्व जूनियर चैंपियनशिप (2023) कांस्य पदक विजेता 20 साल के आयुष ने रविवार को तीसरी वरीयता प्राप्त यांग को 47 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 21-13 से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने एक शानदार सप्ताह का समापन किया जिसमें सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त चोऊ टिएन चेन…

Read More

 अमरनाथ यात्रा से पहले दक्षिण कश्मीर के पवित्र गुफा मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर उच्च तकनीक वाले उपकरणों की तैनाती समेत कई उच्च स्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस वर्ष पहली बार, अमरनाथ यात्रा के पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर रणनीतिक स्थानों पर चेहरा पहचानने वाली प्रणाली (एफआरएस) लगाई गई है। इस तकनीक के ज़रिए 19 जून को आतंकवादी संगठनों के लिए काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी।

Read More

भारत और अमेरिका के काफी लंबे समय से प्रतीक्षित व्यापार समझौते को लेकर खबर सामने आ रही है। व्हाइट हाउस ने बयान देकर संकेत दिए हैं कि जल्द ही इस समझौते पर कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता केरोलीन लैविट ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्यापारिक टीम भारत के साथ होने वाली डील को अंतिम रूप देने के लिए काफी सक्रिय रूप से लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी और ट्रंप के बीच गहरा तालमेल है, जो इस समझौते को और मजबूत बनाएगा। इस डील का लक्ष्य 2030…

Read More

दिल्ली में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल देने पर प्रतिबंध की शुरुआत हुई। दिल्ली सरकार ने ऐसे वाहनों का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में करीब 350 पेट्रोल पंपों पर स्वचालित नंबर प्लेट रीडर कैमरे (एएनपीआर) लगाए हैं। परिवहन विभाग ने अपने संगठन, दिल्ली पुलिस, यातायात पुलिस और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कर्मियों को शामिल करते हुए एक विस्तृत तैनाती योजना तैयार की है। परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की कई टीमों को दक्षिण दिल्ली के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर तैनात किया गया है। यह अभियान मंगलवार सुबह 6 बजे से…

Read More

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में पशम्यलारम में ‘सिगाची इंडस्ट्रीज’ के दवा संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, ‘‘मलबे को हटाते समय उसके नीचे कई शव बरामद किए गए हैं। मलबे से 31 शव निकाले गए हैं, जबकि तीन लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बचाव अभियान का अंतिम चरण अब भी जारी है।’’

Read More

उच्चतम न्यायालय ने बोधगया मंदिर अधिनियम, 1949 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से सोमवार को इनकार कर दिया और याचिकाकर्ता को संबंधित उच्च न्यायालय का रुख करने को कहा। बिहार के बोधगया में स्थित महाबोधि मंदिर यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है। यह भगवान गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़े चार पवित्र क्षेत्रों में से एक है। बोधगया वह स्थान है, जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।बोधगया मंदिर अधिनियम, 1949 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ के…

Read More

पंजाब में रूपनगर शहर के रहने वाले तेगबीर सिंह ने रूस में स्थित माउंट एल्ब्रस पर 18510 फुट (5642 मीटर) से अधिक की ऊंची चोटी फतह करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। तेगबीर ने 20 जून को माउंट एल्ब्रस की चढ़ाई के लिए यात्रा शुरू की और 28 जून को चोटी फतह कर ली थी। इसी के साथ छह साल और नौ महीने के तेगबीर सिंह माउंट एल्ब्रस फतह करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोह बन गया है।बता दें कि माउंट एल्ब्रस कम ऑक्सीजन वाले क्षेत्र है और यहां का सामान्य तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुनियादी ढांचे और रक्षा क्षेत्र से लेकर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तथा स्वच्छ ऊर्जा तक इस्‍पात को उभरते भारत का आधार बताया है और कहा है कि नीतिगत प्रोत्साहन तथा नवाचार से देश वैश्विक इस्पात क्षेत्र में अलग पहचान बना रहा है। पीएम मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर केन्द्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी का एक लेख साझा करते हुए कहा कि इसमें बताया गया है कि नीतिगत प्रोत्साहन और नवाचार किस प्रकार से भारत को वैश्विक इस्पात क्षेत्र में अग्रणी बनाने का मार्ग प्रशस्‍त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “ बुनियादी ढांचे और रक्षा से…

Read More