भारतीय क्रिकेट स्टार ऋषभ पंत ने कर्नाटक के बागलकोट जिले की एक आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा का सहारा बनकर उसकी उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया है। इस नेक कार्य के लिए उनकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है। बिलागी तालुक के रबकवी गांव की निवासी ज्योति कनबुर मथ ने अपनी प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश पाया था। लेकिन, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण फीस जमा करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। मदद की तलाश में ज्योति के परिवार ने स्थानीय व्यक्ति अनिल से…
Author: admin
अमेरिकी शुल्क संबंधी चिंताओं और वैश्विक बाजारों में व्यापक बिकवाली के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 586 अंक टूट गया जबकि एनएसई निफ्टी में भी 203 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिकी सरकार के 25 प्रतिशत शुल्क लगाने के ऐलान के बाद वैश्विक व्यापार में गतिरोध की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भी धारणा को कमजोर किया। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 585.67 अंक यानी 0.72 प्रतिशत गिरकर 80,599.91 अंक पर बंद हुआ। कारोबार…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में मानव तस्करी और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर शुक्रवार को कहा कि कानून अपना काम कर रहा है।केरल की नन प्रीति मैरी और वंदना फ्रांसिस को सुखमन मंडावी के साथ 25 जुलाई को छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने स्थानीय बजरंग दल के एक पदाधिकारी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया था।
लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने शुक्रवार को सेना के उप प्रमुख के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। इससे पहले, वे सेना मुख्यालय में ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स और स्ट्रैटेजिक मूवमेंट के महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। पदभार संभालने से पूर्व, उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
पुणे की दौंड तहसील के यवत में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर शुक्रवार दोपहर दो समूहों के बीच झड़प हो गई। पुलिस को कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि समुदाय विशेष के एक युवक ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड की, जिससे दूसरे समूह के कुछ लोग आक्रोशित हो उठे। अधिकारी ने बताया, ‘‘उग्र भीड़ ने दूसरे समुदाय की अवसंरचनाओं और संपत्तियों में तोड़फोड़ की, पथराव किया और एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। भीड़ को तितर-बितर करने और…
